बनबसा बैराज से छोड़े पानी के बाद शारदा किनारे अलर्ट:पीलीभीत में 3.4 लाख क्यूसेक पहुंचने का अनुमान, आज और बढ़ेंगा जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इसके बाद पीलीभीत में शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन के मुताबिक नदी में करीब 3.4 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने की आशंका है। रविवार सुबह 11 बजे तक नदी का जलस्तर अधिकतम होने की संभावना जताई गई है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया है। पूरनपुर तहसील में नदी किनारे के गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा है। पूरनपुर में गांवों का दौरा करने के निर्देश पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी ने नदी किनारे बसे गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम को शारदा पार भेजा गया है। टीम गांवों में हालात का जायजा लेने के साथ जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। डीएम-एसपी ने शनिवार को बैराज का लिया जायजा शनिवार को डीएम आलोक कुमार और एसपी सुकीर्ति माधव ने बनबसा बैराज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। अधिकारियों ने पानी छोड़े जाने और संभावित असर को लेकर जानकारी ली। प्रशासन की टीमें लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीआरएफ अलर्ट, बचाव उपकरण तैयार संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम को अलर्ट पर रखा गया है। बचाव के लिए जरूरी उपकरण भी तैयार हैं। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासनिक अधिकारियों का अनुमान है कि शारदा नदी में पानी का प्रवाह 3.5 लाख क्यूसेक तक पहुंचने पर निचले इलाकों की कृषि भूमि जलमग्न हो सकती है। फिलहाल करीब 3.4 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने की आशंका है। ऐसे में नदी किनारे के गांवों में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)