बुलंदशहर में 40 मिनट तक थमे रहे वाहनों के पहिए:शहर के एंट्री-एग्जिट पॉइंट से लेकर अंदर की सड़कों तक लगा जाम
बुलंदशहर में शादी-विवाह के सीजन के बीच यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। हालात ऐसे रहे कि कई जगह 40 मिनट तक वाहन आगे नहीं बढ़ सके। इससे हजारों वाहन चालक और राहगीर सड़कों पर फंसे रहे। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें सहालग के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली-बुलंदशहर रोड, बुलंदशहर-अलीगढ़ मार्ग और बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के अंदर भी जाम का असर दिखाई दिया। कालाआम-दिल्ली रोड, डीएम रोड और स्याना अड्डा रोड पर वाहन रेंगते रहे। कई जगह पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम में फंसी एंबुलेंस, पुलिस की तैनाती पर उठे सवाल जाम में फंसे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जाम खुलवाने के लिए प्रमुख चौराहों और एंट्री पॉइंट्स पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी काम से जा रहे लोग भी फंसे रहे। अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने का दावा एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि शादी-विवाह के कार्यक्रमों के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से जाम की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारू कराने और जाम खुलवाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन जाम में फंसे हुए थे। लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)