चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब मेरठ पुलिस ने पकड़ी:व्हाट्सएप कॉल के जरिए मिला था ऑर्डर, चालक बोला- कैंटर की किश्त करनी थी जमा
मेरठ पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार जा रही 60 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब की खेप पकड़ी है। एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है, जिसे 80000 रुपए में यह शराब बिहार पहुंचानी थी। पुलिस फिलहाल शराब तस्कर का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया की शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान रोहटा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने पंजाब नंबर का एक संदिग्ध कैंटर रोका। पुलिस को देखकर कैंटर चालक उतरकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटी मौजूद थी जो बिहार जा रही थी। कुल 390 पेटी शराब बरामद
कंकरखेड़ा पुलिस कैंटर को चालक समेत थाने ले आई। यह पूछताछ में कैंटर चालक ने अपना नाम जोगिंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम चक मेघा वीरान थाना गुरु हर सहाय जनपद फिरोजपुर पंजाब बताया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें 390 शराब की पेटियां बरामद हो गई। बोतल के लिहाज से जिनकी संख्या 3530 थी। व्हाट्सएप कॉल पर दिया गया था ऑर्डर
कंकरखेड़ा पुलिस ने जोगिंदर सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहली बार अपने कैंटर में यह शराब लेकर जा रहा था। जिस व्यक्ति ने उसे यह आर्डर दिया था, उसने व्हाट्सएप्प कॉल की थी। जिसमें एक स्थान से शराब की पेटियां लादकर बिहार पहुंचाने की बात कही गई थी। इसके लिए उसने 80000 रूपए भाड़ा तय किया था। चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर उसे यह माल सोपा गया था। ड्राइवर बोला- कैंटर की किश्त करनी थी जमा जोगिंदर ने यह कैंटर फाइनेंस कराया है, ऐसी उसने जानकारी दी है। उसका यह भी कहना है कि वह कैंटर की किश्त जमा नहीं कर पा रहा था, इसलिए उसने बड़ा ऑर्डर समझ कर यह काम पकड़ लिया। उसे नहीं पता था कि यह काम अवैध है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। पुलिस पता लगाएगी, किसने दिया था ऑर्डर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप बिहार में किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में लेकर उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)