DDU में एनुअल एथलेटिक मीट आज से:इंटरनेशनल खिलाड़ी करेंगी शुरुआत, 25 नवंबर तक अलग- अलग मुकाबले होंगे
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 25 नवंबर तक तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन होने जा रहा है। क्रीड़ा परिषद की ओर से होने वाले इस टूर्नामेंट में कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता की शुरुआत आज सुबह 10 बजे होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. के. पी. सिंह करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सृष्टि सिंह मौजूद रहेंगी, जबकि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। पहले दिन 44 प्रतियोगिताएं होंगी
तीन दिनों तक चलने वाले इस मुकाबले में कुल 44 प्रतियोगिताएं होंगे, जिनमें 22 लड़कों और 22 लड़कियों के लिए तय किए गए हैं। इनमें करीब 150 पदक दांव पर लगे हैं। खास बात यह है कि छात्रों के अलावा शिक्षकों के लिए भी कुछ सरप्राइज मुकाबले रखे गए हैं। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। 25 नवंबर को समापन, तैयारियां पूरी
टूर्नामेंट का समापन 25 नवंबर को दोपहर 1 बजे होगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी जोश के साथ हिस्सा लेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अमोद कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. विस्मिता पालीवाल और आयोजन सचिव प्रो. राजवीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)