कन्नौज में मेले के लिए घाट पर तैनात रहेंगे गोताखोर:CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, भारी और छोटे वाहनों की अलग-अलग पार्किंग
कन्नौज में कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम करीब चार बजे DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और SP विनोद कुमार ने मेंहदीघाट पहुंचकर मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। DM ने स्पष्ट कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। DM ने निर्देश दिए कि घाट पर मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए। इसके लिए मोटी रस्सियों और समान लंबाई की बल्लियों का इस्तेमाल किया जाए। घाट के दोनों ओर सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई जाए। पार्किंग स्थलों पर अलग-अलग जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था करने और पुल के खंभों पर स्पाइरल लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर आयुर्वेदिक, यूनानी और एलोपैथिक चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे। दोनों ओर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसके अलावा चेंजिंग रूम, शुद्ध पेयजल और क्रियाशील शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। घाट पर कंट्रोल रूम, CCTV कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों और आपदा मित्रों की तैनाती होगी। घाट के किनारे फिसलन रोकने के लिए बालू से भरी बोरियां लगाई जाएंगी। भारी और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई जाएगी। सिविल डिफेंस के जवान भी तैनात रहेंगे। SP विनोद कुमार ने मोटरबोटों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात करने और टॉर्च, लाउड हेलर, सीटी व लाइफबॉय जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने को कहा। उन्होंने पुलिस बल को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस संस्था की ओर से बनाई जा रही दुकानों में इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री पर DM ने नाराजगी जताई। उन्होंने SDM सदर को सीमेंट, मौरंग और सरिया की गुणवत्ता की जांच कराकर टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ASP अजय कुमार, CMO डॉ. विकास चंद्रा और SDM सदर वैभव गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)