गाजीपुर में सांसद संगीता बलवंत बोलीं-सपा का घोषणा पत्र छलावा:'लाल टोपी गुंडागर्दी का पर्याय', 2027 में एनडीए की जीत
गाजीपुर में भाजपा की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि सपा के घोषणा पत्र में गुंडागर्दी और माफियागिरी खत्म करने की बात महज दिखावा है। उनके मुताबिक, लाल टोपी गुंडागर्दी का पर्याय है। उन्होंने दावा किया कि जनता सपा की सच्चाई समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उसे हराएगी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी पिछड़ा मोर्चा को मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। सपा की घोषणाओं को बताया चुनावी वादा सपा के घोषणा पत्र में महिलाओं और किसानों के लिए की गई घोषणाओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर संगीता बलवंत ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ काम करती है। जनता विपक्षी दलों के कार्यकाल भी देख चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और सैनिकों के हित में काम किया है। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है और 2027 में प्रदेश में फिर पार्टी की सरकार बनेगी। गाजीपुर की सभी सात सीटें जीतने का दावा सदर विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में कम मतों से मिली हार के बारे में पूछे जाने पर संगीता बलवंत ने कहा कि पिछली बार हार का अंतर कम था, लेकिन इस बार तस्वीर अलग होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सदर सीट के साथ गाजीपुर जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)