प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने को कहा:हापुड़ में गौशालाओं में सर्दी से बचाव और अस्पतालों में दवाएं रखने के निर्देश दिए

Nov 27, 2026 - 16:57
0
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने को कहा:हापुड़ में गौशालाओं में सर्दी से बचाव और अस्पतालों में दवाएं रखने के निर्देश दिए
हापुड़ में प्रभारी मंत्री केपी मलिक शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हापुड़ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को समय पर दी जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच हो। जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। पिछली बैठक के निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली प्रभारी मंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को अगली बैठक से पहले इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। वृद्धावस्था पेंशन में देरी पर जताई नाराजगी बैठक में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान समय पर नहीं होने का मुद्दा उठा। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों की केवाईसी और अन्य जानकारियां अपडेट होने के कारण भुगतान रुका था। मंत्री ने इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की भी जानकारी ली। गोशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के लिए हरा चारा, भूसा और साफ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। मौसमी बीमारियों को देखते हुए सीएमओ को सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खांसी, जुकाम और बुखार की पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश दिए। अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा। स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने को कहा प्रभारी मंत्री ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने और विद्यार्थियों को सरकारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए। गढ़ गंगा मेले के आयोजन पर दी बधाई बैठक में केपी मलिक ने गढ़ गंगा मेले के सफल आयोजन पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने एसपी से जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी भी ली। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है। शिकायत मिलने पर संबंधित थाने की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाती है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, डीएम कविता मीना, एसपी मधुबन कुमार सिंह, सीडीओ श्रुति शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User