ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू, हादसे के समय अंदर कोई नहीं था
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में देर रात सड़क किनारे खड़ी प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे के वक्त बस के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में बस में आग लगने की वजह जलती हुई बीड़ी या सिगरेट बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है। फिलहाल आग से बस पूरी तरह जल गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)