कन्नौज में चलती कार में लगी आग, लोग सुरक्षित बचे:इंजन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कार का ज्यादातर हिस्सा जला
कन्नौज के गुरसहायगंज में एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। धुंआ उठता देख कार में सवार लोग उतर गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के दारासराय गांव निवासी उसीम अपनी कार से सतोरा गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। कार में उनके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। जैसे ही उनकी कार खाड़ेदेवर गांव स्थित शराफत हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी अचानक से कार के इंजन से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर वह लोग कार से उतर गए, तभी आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग में कार जलने लग गई। कार को जलता देख कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। बताया गया कि इंजन किबवायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। हालांकि यहां कोई जनहानि नहीं हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)