हनुमान-कप हॉकी के फाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ की दो टीमें:स्पोर्ट्स हॉस्टल और SAI ने सेमीफाइनल जीतकर बनाई जगह

Nov 27, 2026 - 20:33
0
हनुमान-कप हॉकी के फाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ की दो टीमें:स्पोर्ट्स हॉस्टल और SAI ने सेमीफाइनल जीतकर बनाई जगह
लखनऊ के गोमती नगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में चल रही हनुमान कप 2026 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को लखनऊ की दो टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और SAI लखनऊ ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 6-1 से हराया। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने लगातार हमले किए और विरोधी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। बेहतर तालमेल और शानदार प्रदर्शन के दम पर स्पोर्ट्स हॉस्टल ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। प्रयागराज और SAI लखनऊ के बीच खेला गया वीर शिवाजी हॉकी अकादमी के अध्यक्ष गौरव अवस्थी ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल एम्पायर स्पोर्ट्स अकादमी प्रयागराज और SAI लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दोनों ओर से लगातार गोल करने के प्रयास हुए। आखिरी मिनट तक मुकाबला रोमांचक बना रहा। आखिरकार SAI लखनऊ ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताब के लिए होगी भिड़ंत दोनों सेमीफाइनल में जीत के बाद अब शनिवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और SAI लखनऊ के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखते हुए फाइनल में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। निर्णायक मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों में उत्साह है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User