इटावा-आगरा हाईवे पर जसवंतनगर में आपस में भिड़ीं 4 गाड़ियां:जसवंतनगर में खराब ट्रक से टकराए 3 वाहन, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला

Sep 27, 2026 - 12:35
0
इटावा-आगरा हाईवे पर जसवंतनगर में आपस में भिड़ीं 4 गाड़ियां:जसवंतनगर में खराब ट्रक से टकराए 3 वाहन, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला
शनिवार रात करीब 12 बजे जसवंतनगर में इटावा-आगरा हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। नगला कन्हाई गांव के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक (RJ14GT9608) में पीछे से आ रहे ट्रक (HR46G3444) ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक और ट्रक (RJ19GK5540) और एक कार (UP75AN4941) भी इन गाड़ियों से भिड़ गए। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इटावा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल हेल्पर अंशुल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। दूसरे ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे बचाव दल ने काफी कोशिश के बाद बाहर निकाला। उसकी भी हालत गंभीर है। कार में सवार अवनीश कुमार और रूपेश कुमार सुरक्षित रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक सामान्य कराया। इस हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक पर असर पड़ा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User