जालौन में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर:63 मरीजों की जांच, घुटना प्रत्यारोपण वाले 4 भर्ती

Sep 26, 2026 - 10:25
0
जालौन में आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर:63 मरीजों की जांच, घुटना प्रत्यारोपण वाले 4 भर्ती
जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग में आयुष्मान कार्डधारकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में हड्डी और जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित 63 मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की और उपचार व आवश्यक परामर्श दिया। इनमें घुटना प्रत्यारोपण की जरूरत वाले चार मरीजों को आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। शिविर का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने किया। आर्थोपेडिक विभाग के एचओडी डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ. अंकित साहू, डॉ. जीतू यादव, डॉ. सलीम आजमी, डॉ. सागर बंसल और डॉ. सुजीत की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 से आयुष्मान योजना संचालित है। इसके तहत सभी विभागों में आयुष्मान कार्ड से भर्ती मरीजों को उपचार की सुविधा दी जा रही है। जिले में 4.8 लाख सदस्यों के बने कार्ड सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के तहत 1.38 लाख परिवारों के करीब 4.8 लाख सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले में 41 अन्य अस्पताल योजना के तहत सूचीबद्ध हैं। आयुष्मान योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष कुमार झा और एआरओ अंकिता त्रिपाठी ने शिविर में पहुंचकर लाभार्थियों से सुविधाओं की जानकारी ली। एचओडी डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि आगे भी आयुष्मान लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User