जौनपुर का सिपाही विनय शंकर फरार:1 किलो सोना व ज्वेलरी लूटने लूटने की साजिश का मास्टरमाइंड है बॉडी बिल्डर
सर्राफा व्यापारी से 1 किलो सोना व ज्वैलरी लूटने की बड़ी साजिश रचने वाला आरोपी सिपाही विनय शंकर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। विनय जौनपुर में तैनात है। उसे और उसके तीन साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की चालबाजी से बच रहा विनय विनय खुद पुलिस विभाग में है, इसलिए उसे पुलिस के काम करने के तरीके, सर्विलांस, मुखबिरों और छापेमारी की पूरी समझ है। विभाग में उसके पुराने संपर्क और पहचान भी हैं। इसी वजह से पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे भनक लग जाती है और वह ठिकाना बदल लेता है। अब तक पांच गिरफ्तार, कुछ सोना बरामद पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से 844 ग्राम सोने के गहने, 1.82 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल हुई एक स्कार्पियो गाड़ी मिली है। हालांकि, लूटा गया पूरा सोना अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस बाकी सोने और पैसे के बंटवारे की जांच कर रही है। कैसे रची गई थी लूट की साजिश? जांच में पता चला है कि गिरोह को पहले से खबर थी कि आभूषण कारीगर महेंद्र दास सोना लेकर कब आ-जा रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर लूट की योजना बनी। बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताकर बस रुकवाई, कारीगर को नीचे उतारा और लूटपाट की। वारदात में अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के 9 लोगों की पहचान की। पांच के पकड़े जाने के बाद अब मुख्य साजिशकर्ता विनय शंकर, उसके भाई रविशंकर, सागर सेठ और एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी है। बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है विनय विनय को बॉडी बिल्डिंग का भी शौक है। उसके इंस्टाग्राम पर जिम, कसरत और फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें और पोस्ट मिली हैं। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों और जान-पहचान वालों के बारे में पता लगा रही है। क्या है पूरा मामला? पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के रहने वाले महेंद्र दास दिल्ली के करोलबाग में रहकर गहने बनाते हैं। वह 20 नवंबर को काम के सिलसिले में जौनपुर गए थे। 21 नवंबर की रात जब वह बस से दिल्ली लौट रहे थे, तब सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के खुर्दही बाजार में एचपी पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बस रुकवा ली। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्होंने महेंद्र को उतारा, अपनी कार में बैठाया और मोबाइल, नकदी व एक किलो से ज्यादा सोने के गहने लूट लिए। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद गुरुवार को पांच आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में लखनऊ में तैनात सिपाही दुर्गेश कुमार कुशवाहा, डीआरआई में काम करने वाला कर्मचारी अविनाश शाही, सुनार प्रीतम सोनी, सुरक्षाकर्मी राहुल चौहान और सोने का कारीगर तिलक मांझी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)