जौनपुर में 24 घंटे में 32.9 MM बारिश:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा; रविवार से मौसम साफ होने और सोमवार से धूप निकलने की संभावना

Sep 26, 2026 - 09:37
0
जौनपुर में 24 घंटे में 32.9 MM बारिश:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा; रविवार से मौसम साफ होने और सोमवार से धूप निकलने की संभावना
जौनपुर में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज बदल गया है। आपदा विभाग के प्रदीप कुमार के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जिले में 32.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र को मौसम में बदलाव की वजह बताया गया है। रविवार से मौसम साफ होने के आसार मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, शनिवार के बाद मौसम में सुधार की संभावना है। रविवार से मौसम साफ हो सकता है, जबकि सोमवार से धूप निकलने की उम्मीद है। पूर्वांचल में इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद, हवा से खतरा उपनिदेशक कृषि अवनीश सिंह ने बताया कि धान की फसल इस समय बाली निकलने की कगार पर है। इस स्थिति में बारिश फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन तेज हवाओं के कारण धान के पौधों के गिरने का खतरा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बीएचयू के विशेषज्ञ प्रो. रवि शंकर सिंह और शिव मंगल सिंह ने किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। साथ ही कमजोर पौधों को सहारा देने के लिए कहा गया है, ताकि तेज हवा में फसल गिरने से बच सके। शाहगंज में सबसे ज्यादा बारिश जिले में 25 सितंबर को सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश शाहगंज और मड़ियाहूं में दर्ज की गई। 24 सितंबर को भी शाहगंज में 10 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User