मोबाइल खोने के बाद खाते से 2.60 लाख रुपये निकाले:शामली में पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश से केस दर्ज, जांच शुरू
शामली के बहावड़ी गांव के रवि कुमार का मोबाइल फोन खोने के बाद उनके बैंक खाते से 2.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। रवि कुमार का फोन 3 सितंबर को खोया था। उन्होंने 6 सितंबर को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पता चला कि 4 से 9 सितंबर के बीच उनके खाते से कुल 2.60 लाख रुपये निकाले गए। रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही रवि ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। थाने में कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बैंक खाते से हुई निकासी और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)