संभल के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया:शहर में मौसम साफ, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री; AQI 275 दर्ज, सूर्योदय के बाद पारा 15 डिग्री
संभल के शहरी इलाकों में मंगलवार को कोहरा नहीं रहा, जबकि ग्रामीण इलाकों में धुंध छाई रही। सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। AQI 275 रहा, जिसे पर्पल जोन में रखा गया है। सुबह 8 बजे जिले का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। शाम को तापमान 5 डिग्री गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिनों के मुकाबले मंगलवार को तापमान 2 डिग्री कम रहा। इन दिनों कार्तिक पूर्णिमा है। अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद से मौसम बदला हुआ है। सुबह-शाम ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। इस साल संभल में सामान्य से 102% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक 1330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि 696.4 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था। 14 नवंबर को 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉ. नीरज कुमार ने घर का ताजा और सेहतमंद खाना खाने, बाहर के खाने से बचने और नहाने व पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने की सलाह दी। स्थानीय निवासी विनय कुमार ने बताया कि ठंड का असर है। दिन में धूप निकलने पर थोड़ी गर्मी रहती है। संभल-अनूपशहर रोड पर नगर पंचायत गंवा के मुख्य चौराहे की स्ट्रीट लाइट सुबह 8 बजे भी जल रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)