खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 32 केंद्रों पर छापेमारी:बाराबंकी में 4 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित; 15 नमूने लिए, एक को नोटिस

Nov 28, 2026 - 10:50
0
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 32 केंद्रों पर छापेमारी:बाराबंकी में 4 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित; 15 नमूने लिए, एक को नोटिस
बाराबंकी में रबी फसलों की बुवाई के बीच खाद की कालाबाजारी रोकने और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने अभियान तेज किया है। जिले में 32 खाद बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 15 नमूने लिए गए और चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए। एक विक्रेता को नोटिस भी जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, जिले में 8 लाख 1 हजार 519 बोरी यूरिया, 1 लाख 26 हजार 140 बोरी डीएपी और टीएसपी, 5 लाख 49 हजार 820 बोरी एनपीके और 1 लाख 48 हजार 512 बोरी एमओपी उपलब्ध है। पहली बार पहुंची पारादीप कंपनी की यूरिया रैक जिले में पहली बार पारादीप फास्फेट लिमिटेड कंपनी की यूरिया की रैक पहुंची। इसमें कुल 24 हजार 9 बोरी यूरिया आई। इनमें से 5,244 बोरी सहकारी बिक्री केंद्रों और 18,765 बोरी निजी बिक्री केंद्रों को सीधे रैक से दी गई। चार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित जिला कृषि अधिकारी ने नवाबगंज और फतेहपुर तहसील क्षेत्र के 18 खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। आलोक ट्रेडिंग कंपनी खेवली, मां ललिता किसान सेवा केंद्र बिलौली, आदर्श खाद भंडार कुतलूपुर बिलौली और वर्मा फर्टिलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड मझगवां के प्रतिष्ठान बंद मिले। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। हिंद कृषि सेवा केंद्र मल्लावां के अभिलेख अधूरे मिलने पर नोटिस जारी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User