लखनऊ विश्वविद्यालय में कविता और गायन प्रतियोगिताएं हुईं:106वें स्थापना दिवस समारोह में 13 ने कविता पाठ और 6 ने गायन में हिस्सा लिया
लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस समारोह सप्ताह में विद्यार्थियों की साहित्यिक और संगीत प्रतिभा देखने को मिली। सोमवार को वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से कविता पाठ और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक, परास्नातक के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम बीएससी लेक्चर हॉल में किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन किया। कविता पाठ में 13 और गायन में छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कविता पाठ में राजश्री ने बाजी मारी कविता पाठ प्रतियोगिता में राजश्री पाल ने पहला स्थान हासिल किया। मुक्ता वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अनुपमा और श्रद्धा यादव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से भावनाओं और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। गायन प्रतियोगिता में चहक श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया। महक श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहीं। मुक्ता वर्मा और गार्गी मिश्रा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. आशा और डॉ. सुषमा मिश्रा ने किया। आयोजन का समन्वय डॉ. नेहा साहू, डॉ. सुरभि खरवार और डॉ. अवंतिका पांडेय ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)