लखीमपुर खीरी में 4 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर के तबादले:SP ने जारी किए आदेश, अवधराज सेंगर समेत सभी को मिली नई जिम्मेदारी

Nov 25, 2026 - 21:45
0
लखीमपुर खीरी में 4 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर के तबादले:SP ने जारी किए आदेश, अवधराज सेंगर समेत सभी को मिली नई जिम्मेदारी
लखीमपुर खीरी में SP ने चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। इसके तहत दो निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उचौलिया और शारदानगर थानों को नए प्रभारी मिले हैं। अवधराज सिंह सेंगर पुलिस लाइन भेजे गए निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक अमर सिंह को पुलिस लाइन से थाना उचौलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। बृजमोहन सैनी को हटाया, रामलखन बने थानाध्यक्ष निरीक्षक बृजमोहन सैनी को थाना शारदानगर के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, थाना मोहम्मदी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात रामलखन को थाना शारदानगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User