वाराणसी में पेड़ से टकराई बुलेट सवार सिपाही की मौत:मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा, परिवार को बंधाया ढांढस

Nov 25, 2026 - 21:45
0
वाराणसी में पेड़ से टकराई बुलेट सवार सिपाही की मौत:मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने दिया कंधा, परिवार को बंधाया ढांढस
वाराणसी के सारनाथ रेलवे स्टेशन के पीछे बाइक सवार सिपाही सड़क हादसे का शिकार हो गया। रात में बुलेट से पुलिस लाइन जाते समय सिपाही की बाइक फिसलकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसका सिर पेड़ से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास जुटे लोगों ने पुलिस थाने में सूचना दी और एंबुलेंस मंगवाई गई। उपनिरीक्षक अमरजीत कुमार लोगों की मदद से सिपाही को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस लाइंस पहुंचे मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर ने सिपाही की शवयात्रा को कंधा देकर सलामी दी। आजमगढ़ के गढ़वल के महेश कुमार (25) वर्ष 2018 में पुलिस में तैनात हुए। वर्तमान में बनारस पुलिस लाइन में तैनात थे। बीती रात अपनी बुलेट से फरीदपुर रिंगरोड से स्टेशन की तरफ जाते वक्त स्टेशन के पीछे बुलेट असंतुलित होकर सहजन के पेड़ से जोरदार टक्कर होने से पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मृतक के तीन भाई व दो बहन हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी महेश कुमार का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर कमिश्नरेट पुलिस ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस आयुक्त ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दिवंगत आरक्षी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि किसी सहकर्मी का असमय निधन पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद है। दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को में धैर्य एवं संबल प्रदान करने प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User