लखनऊ में 12 वर्षीय नाबालिग से जीजा ने किया दुष्कर्म:दवा का असर नहीं होने पर कराया गर्भपात, परिवार को धमकाया

Nov 27, 2026 - 21:53
0
लखनऊ में 12 वर्षीय नाबालिग से जीजा ने किया दुष्कर्म:दवा का असर नहीं होने पर कराया गर्भपात, परिवार को धमकाया
मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दामाद पर 12 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को मड़ियांव थाने में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए प्रमुख आरोप पीड़िता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी का विवाह करीब 6 वर्ष पहले साहिद से हुआ था। करीब 6 महीने पहले बड़ी बेटी की तबीयत खराब होने पर वह अपने पति साहिद के साथ फैजुल्लागंज स्थित मायके आई थी और दोनों करीब 7 दिन रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान साहिद ने घर में मौजूद 12 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जबरन गर्भपात का आरोप नाबालिग ने इसकी जानकारी साहिद को दी, जिस पर उसने कथित तौर पर गर्भपात कराने की दवा खिलाई। दवा से असर न होने और गर्भ लगभग 6 माह का होने पर किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि जान का खतरा बढ़ने पर पीड़िता की मां को घटना का पता चला, जिसके बाद कथित तौर पर लड़का ले जाकर निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया। शिकायत में कहा गया कि 26 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे साहिद लगभग 10 से 12 लोगों के साथ प्रार्थिनी के घर पहुंचा और पुलिस के पास जाने पर पूरे परिवार व खानदान को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी बहन खुशबू पर भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। मड़ियांव थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्द किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User