कानपुर में मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी:एक सप्ताह पहले परिवार के साथ झारखंड से आया था, बेटे ने सुबह शव देखा
कानपुर के सजेती में झारखंड से परिवार के साथ मजदूरी करने आए युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार देर रात वह कमरे से बाहर निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। बेटे की नजर पड़ी तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। एक सप्ताह पहले परिवार के साथ आया था कानपुर मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिले के कुम्हारियों थाना क्षेत्र निवासी सुजीत के रूप में हुई है। वह करीब एक सप्ताह पहले ही पत्नी और बच्चों के साथ कानपुर आया था। सजेती क्षेत्र में हमीरपुर रोड स्टेशन के पास मजदूरी कर रहा था। परिवार में पत्नी अनीता, दो बेटे उत्तम और आदित्य साहू तथा बेटी रचना कुमारी हैं। परिवार को उम्मीद थी कि कानपुर में मजदूरी करके अच्छी कमाई होगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लेकिन यहां आने के कुछ ही दिनों बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह पेड़ पर लटका मिला शव मृतक के बेटे उत्तम ने बताया कि गुरुवार देर रात पिता कमरे से बाहर निकले थे। इसके बाद उन्होंने गमछे के सहारे पेड़ पर फंदा लगा लिया। रात में परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह परिजन सोकर उठे तो पेड़ की तरफ गए। वहां पिता का शव फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बेटे ने कहा- पापा कहते थे, कानपुर में अच्छा पैसा कमाएंगे उत्तम ने बताया कि पिता अक्सर कहते थे कि कानपुर में मेहनत-मजदूरी करेंगे तो अच्छा पैसा कमाएंगे। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार को भी उनसे काफी उम्मीदें थीं। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, पुलिस आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। सजेती पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)