मेरठ की बीएसए आशा चौधरी का अमरोहा तबादला:मोनिका होंगी नई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Nov 27, 2026 - 22:09
0
मेरठ की बीएसए आशा चौधरी का अमरोहा तबादला:मोनिका होंगी नई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
शुक्रवार शाम शासन की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी तबादला सूची में मेरठ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशा चौधरी का नाम भी शामिल है। आशा चौधरी को मेरठ से हटाकर अमरोहा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अमरोहा में तैनात बीएसए मोनिका को मेरठ की नई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशा चौधरी जुलाई 2023 से मेरठ में बीएसए के पद पर तैनात थीं। करीब तीन साल तक उन्होंने जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों से जुड़े विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके पास रही। अब शासन की ओर से उन्हें अमरोहा भेजा गया है। वहीं, मोनिका अब मेरठ में आशा चौधरी की जगह लेंगी और जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User