लखनऊ में बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर जान दी:सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से तंग आ गया हूं, मम्मी-पापा माफ करना

Nov 27, 2026 - 22:09
0
लखनऊ में बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर जान दी:सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से तंग आ गया हूं, मम्मी-पापा माफ करना
लखनऊ में शुक्रवार शाम बीटेक छात्र ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। उसने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगाई। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें छात्र ने लिखा- मैं जिंदगी से तंग आ गया हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए थे। कुछ देर बाद लौटी दादी ने कमरे का दरवाजा खोला तो वैभव (22) फर्श पर अचेत मिला। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना सरोजनीनगर इलाके की है। देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरी खबर… इंजीनियरिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था अमौसी के चौहान पुरम में रहने वाले संतोष कुमार गुप्ता फिनिक्स मॉल में इलेक्ट्रिशियन हैं। परिवार में मां रमा देवी (65), पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा शुभम और छोटा बेटा वैभव हैं। वैभव बंथरा के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम भी करता था। पिता और भाई नौकर पर गए थे, मां पड़ोस में थी शुक्रवार को संतोष और उनके बड़े बेटा शुभम नौकरी पर गए थे। घर पर वैभव, उसकी मां सुनीता और संतोष की 65 वर्षीय मां रमा देवी थीं। शाम करीब 5 बजे सुनीता और रमा देवी पड़ोस में काम से गईं। कुछ देर बाद रमा देवी लौटीं और दूसरी मंजिल पर पहुंचीं। कमरे का दरवाजा बंद था। फर्श पर अचेत मिला, गले में बिजली की केबल बंधी थी दादी रमा ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो वैभव फर्श पर अचेत मिला। उसके गले में बिजली की केबल बंधी थी। केबल का आधा हिस्सा छत में लगे पंखे के हुक से लटक रहा था। रमा देवी के चिल्लाने पर सुनीता और पड़ोसी वहां पहुंचे। परिजनों ने वैभव को उठाकर बेड पर लिटाया और 108 एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस वैभव को एंबुलेंस से सरोजनीनगर सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे से मिला सुसाइड नोट पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस का अनुमान है कि वैभव ने पंखे के हुक से केबल बांधकर फंदा लगाया होगा। केबल बीच से टूटने के बाद वह फर्श पर गिर गया।पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें वैभव ने लिखा- मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं, मैं जो कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है। मम्मी पापा मुझे माफ करना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User