मेरठ में शाफियाबाद लौटी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर:ईरिक्शा चालक का गला रेतने की घटना में लापरवाही बरतने का आरोप
मेरठ में शाफियाबाद लौटी के चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह जालौन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी पर क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने का आरोप है। साथ ही ईरिक्शा चालक साजिद पर हुए हमले में भी सुनवाई करने में रुचि नहीं दिखाने और लापरवाही का आरोप है। इसके चलते मेरठ एसपी देहात अवनीश कुमार सिंह ने शैलेंद्र सिंह को शनिवार रात लाइन हाजिर कर दिया है। हिस्ट्रीशीटरों को बचाने का लगा आरोप मुंडाली में अजराड़ा की मढैया के जंगल में गुरुवार की सुबह ई-रिक्शा चालक साजिद पर जानलेवा हमला किया गया था। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे साजिद पर कुछ लोगों ने योजना बनाकर हमला किया था। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए थे। इस घटना के बाद ग्रामीण नाराज थे। उन्होंने चौकी इंचार्ज पर मामले को गंभीरता से न लेने और क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को बचाने के आरोप लगाते हुए बड़े अधिकारियों से शिकायत की थी। सीओ किठौर से कराई थी जांच एसपी देहात ने मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आरोपों को देखते हुए मामले की जांच कराई थी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय मामले की जांच कर रहे थे। जांच में चौकी की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी देहात के निर्देश पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। ये था पूरा घटनाक्रम मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा की मड़ैया में गुरुवार सुबह ई-रिक्शा में बैठाकर लाए गए करीब 50 साल के साजिद का दो बदमाशों ने गन्ने के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। ग्रामीणों की मुस्तैदी और शोर मचाने के कारण आरोपी पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। तीन लोग एक ई-रिक्शा में सवार होकर जंगल के रास्ते गांव अजराड़ा की मड़ैया पहुंचे थे। गांव के रास्ते में उन्होंने एक स्थानीय महिला से आगे जाने का मार्ग पूछा और जंगल की ओर बढ़ गए। गांव से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचकर आरोपियों ने ई-रिक्शा रास्ते पर ही खड़ा कर दिया और साथ आए व्यक्ति को ईंख के खेत के अंदर ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)