महिला पहलवानों की अपील पर 4 घंटे हुई बहस:बृजभूषण के बरी होने के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायतकर्ता पक्ष की दलीलें रखी

Nov 27, 2026 - 21:05
0
महिला पहलवानों की अपील पर 4 घंटे हुई बहस:बृजभूषण के बरी होने के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायतकर्ता पक्ष की दलीलें रखी
महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक करीब चार घंटे चली सुनवाई में महिला पहलवानों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने दलीलें रखीं। बहस पूरी नहीं होने के कारण कोर्ट ने शनिवार, 28 नवंबर को भी पक्ष रखने का मौका दिया है। शनिवार को भी अपनी दलीलें रखेगा शिकायतकर्ता पक्ष शुक्रवार को सुनवाई के दौरान रेबेका जॉन ने महिला पहलवानों की ओर से कोर्ट में अपना पक्ष रखा। करीब चार घंटे तक चली बहस में पूरी दलीलें नहीं रखी जा सकीं। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से बहस जारी रहेगी। इसके बाद बचाव पक्ष को अपनी दलीलें रखने का मौका मिलेगा। बृजभूषण के अधिवक्ता ऋषभ भाटी ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने बहस की है। शनिवार को भी उनकी बहस जारी रहेगी। इसके बाद बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। 20 नवंबर को कोर्ट ने तय की थी सुनवाई की तारीखें इससे पहले 20 नवंबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 27 और 28 नवंबर को महिला पहलवानों के पक्ष को बहस पूरी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 5 जनवरी 2027 और 9 फरवरी 2027 को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर की ओर से उनके अधिवक्ता दलीलें रखेंगे। चार तारीखों में बहस पूरी करने की तैयारी मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल एमपी-एमएलए जज दिग विनय सिंह कर रहे हैं। 20 नवंबर को सुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि चार निर्धारित तारीखों में मामले की बहस पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। यदि किसी पक्ष की कोई दलील शेष रह जाती है तो उसके लिए अलग तारीख तय की जा सकती है, ताकि मामले में जल्द फैसला सुनाया जा सके। शुक्रवार को इस अपील पर पहली बार महिला पहलवानों की ओर से विस्तृत बहस की गई। अब शनिवार को शिकायतकर्ता पक्ष अपनी दलीलें पूरी करेगा। इसके बाद बचाव पक्ष की बहस निर्धारित तारीखों पर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User