सीएचसी में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:बागपत में परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Nov 27, 2026 - 21:05
0
सीएचसी में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:बागपत में परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान गर्भवती महिला आसिफा की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इलाज में लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है। गुरुवार रात हुई महिला की मौत कैतीपुरा मोहल्ला निवासी आमिर के मुताबिक, आसिफा को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिला। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे आसिफा की मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम घर ले गए शव महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। मामले में पुलिस को अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दरोगा शिवकुमार ने शुक्रवार शाम करीब 8 बजे बताया कि महिला की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User