मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी:कोतवाली में पुलिस से अभद्रता के 23 साल पुराने मामले में जमानतदारों को भी नोटिस

Nov 27, 2026 - 09:20
0
मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी:कोतवाली में पुलिस से अभद्रता के 23 साल पुराने मामले में जमानतदारों को भी नोटिस
बलिया की अदालत ने सदर विधायक और परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने उनके जमानतदारों को भी नोटिस दिया है। सीजेएम शैलेष पांडेय की अदालत ने बृहस्पतिवार को सह-अभियुक्त एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गैरहाजिरी माफ कर दी। वह अदालत में पेश होकर जमानत करा चुके हैं। अदालत ने दयाशंकर सिंह के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया। सदर कोतवाल को वारंट तामील कराने और जमानतदारों को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। अभियोजन के मुताबिक, घटना 4 दिसंबर 2003 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली परिसर में हुई थी। आरोप है कि रविशंकर सिंह और दयाशंकर सिंह करीब 20 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। आरोप के मुताबिक, तत्कालीन एसएचओ सर्वजीत शाही के पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई। उनका कॉलर पकड़ने का भी आरोप है। एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिसकर्मियों से आपत्तिजनक भाषा में बात की गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User