नोएडा में सात एसीपी के तबादले:संचित शर्मा को सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी, महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दीपांशी राठौर को मिली
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को देखते हुए सात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के तहत नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैनात अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।
जारी सूची के मुताबिक, संचित शर्मा को एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा से एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा भेजा गया है। डॉ. रवि शंकर को एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा से एसीपी-1 नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं सिद्धार्थ गौतम को एसीपी गौतमबुद्धनगर से एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। कमलेश कान्त को एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग कुमार सिंह को एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा और शिव नारायण वैश्य को एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा भेजा गया है।
इसके अलावा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दीपांशी राठौर को दी गई है। उन्हें एसीपी गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर एसीपी महिला सुरक्षा बनाया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)