संदीप-सौरभ की सेहराबंदी, JLN गेट नंबर-1 से चढ़ेगी बारात:दिल्ली के द लीला पैलेस में हुई रस्में, कुछ देर में होगी शादी
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की गुरुवार को दिल्ली के होटल द लीला पैलेस में सेहराबंदी की रस्म हुई। इसमें दोनों दूल्हों के रिश्तेदार, मित्र और परिचित शामिल हुए। रस्म पूरी होने के बाद दोनों परिवारों के लोग गाड़ियों के काफिले के साथ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। स्टेडियम के गेट नंबर-1 परिसर में बारात चढ़ेगी। यहीं भव्य स्टेज तैयार किया गया है, जहां दोनों भाइयों की शादी की रस्में निभाई जाएंगी। शादी के बाद दोनों परिवारों के लोग रात में होटल द लीला पैलेस में रुकेंगे। होटल में विवाह की कोई रस्म नहीं होगी। 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही रिसेप्शन का आयाेजन होगा। इससे पहले बुधवार को इसी होटल में हल्दी की रस्म हुई थी। संदीप ने मंगेतर मेघना चौधरी का हाथ थामकर पंजाबी गाने पर एंट्री ली थी। दोनों ने जमकर डांस किया था। संदीप ने मेघना पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाई थीं। संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपनी मंगेतर अंतरा त्यागी के साथ 'वेलकम' गाने पर ग्रैंड एंट्री ली थी। 3 तस्वीरें देखिए… पिता ने बेटों पर बरसाए फूल हल्दी की रस्म दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई थी और शाम 5 बजे तक चली थी। इस दौरान सिंगर इशिका शेंगर ने ऑर्केस्ट्रा के साथ गाने गाए थे। हल्दी कार्यक्रम में संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पत्नी को फूल देने के लिए घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूल दिया। इस पल में दोनों काफी खुश नजर आए। राजवीर सिंह ने छोटे बेटे सौरभ सिंह और उनकी मंगेतर पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। परिवार के दूसरे सदस्य भी इस रस्म में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खूब जश्न मनाया था। पूजा के बाद घोड़ी पर सवार हुए दोनों भाई मंगलवार को अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में दोनों भाइयों की घुड़चढ़ी की रस्म हुई। शाम करीब 4 बजे पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में संदीप और सौरभ घोड़ी पर सवार हुए थे। इस दौरान पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने भी बेटों के साथ जमकर डांस किया था। 14 नवंबर को सगाई हुई थी इससे पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में दोनों भाइयों की सगाई हुई। इसके लिए करीब 100 बीघा में कार्यक्रम स्थल बनाया गया था। इसमें सीएम योगी समेत कई बड़े नेता और अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं। संदीप सिंह अतरौली से विधायक हैं। अभी यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं। सगाई की 2 तस्वीरें देखिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)