नवंबर के आखिरी हफ्ते से मेरठ में बढ़ी ठंड:10 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, AQI भी 300 पार

Nov 27, 2026 - 08:46
0
नवंबर के आखिरी हफ्ते से मेरठ में बढ़ी ठंड:10 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, AQI भी 300 पार
मेरठ में नवंबर के आखिरी हफ्ते से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। हवाओं के चलने से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान पहली बार सामान्य से नीचे पहुंचकर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी गंभीर होने लगा है। बीती रात नौ बजे गंगानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 305 दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है। आने वाले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा भी पड़ सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड शुरू होने के आसार हैं। शाम होते ही बढ़ने लगे प्रदूषित कण रात में तापमान गिरने के साथ ही हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा बढ़ रही है। शताब्दी नगर में बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक पीएम 2.5 का स्तर 300 से 350 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के बीच बना रहा। शाम ढलने के बाद प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली-देहरादून बाईपास पर शाम पांच बजे पीएम 2.5 की मात्रा 153 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। एक घंटे बाद यानी शाम छह बजे यह बढ़कर 360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गई। मौसम में ठंड बढ़ने और हवा की स्थिति के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में जमा हो रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड के साथ प्रदूषण की चुनौती भी बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User