कानपुर KESCO एमडी ने परेड से ग्रीनपार्क तक किया निरीक्षण:2827 सी-पैनल बदले, नेहा जैन बोलीं- यूटीलिटी शिफ्टिंग का काम तेज हो
कानपुर केस्को में उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए केस्को द्वारा क्षतिग्रस्त सी-पैनल बदलने का अभियान चलाया जा रहा है। भूमिगत केबल वाले सघन क्षेत्रों में चिन्हित 3000 क्षतिग्रस्त सी-पैनलों के स्थान पर नए पैनल लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक 2827 सी-पैनल बदले जा चुके हैं। 26 नवंबर को केस्को की केस्को एमडी नेहा जैन ने संबंधित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नेहा जैन ने सीएम ग्रिड योजना के तहत परेड चौराहे से ग्रीन पार्क तक चल रहे इलेक्ट्रिक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। यह कार्य नगर निगम, कानपुर द्वारा सुपरविजन डिपॉजिट योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम ग्रिड योजना के तहत हो रहे कार्यों का चरणबद्ध और विस्तृत निरीक्षण किया जाए। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कार्यों की नियमित निगरानी के अलावा तृतीय पक्ष जांच एजेंसी से भी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सभी कार्यों का उद्देश्य भविष्य में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति और सेवाओं से जुड़ी किसी भी तरह की असुविधा से बचाना तथा शहर में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)