सासनी के मौहरिया में कार्यक्रम:सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
हाथरस के विकासखंड सासनी के गांव मौहरिया स्थित राजकीय विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोमल सिंह तोमर ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के आयोजक प्रधानाचार्य योगेश कुमार और सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के विचारों और प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि कोमल सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों में दिखाई दे रही ऊर्जा और रचनात्मकता विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। आज के युवा ही देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)