सहारनपुर में रेलवे कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला:OPS बहाली, NPS-UPS खत्म करने और 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करने की मांग

Nov 26, 2026 - 20:24
0
सहारनपुर में रेलवे कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला:OPS बहाली, NPS-UPS खत्म करने और 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करने की मांग
सहारनपुर में रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार शाम पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने और लंबित मांगों को लेकर रेलवे कॉलोनी में मशाल जुलूस निकाला। कार्यक्रम एनएफआईआर के महामंत्री एम. राघवैया और यूआरएमयू के महामंत्री बी.सी. शर्मा के आह्वान पर हुआ। कर्मचारियों ने कॉलोनी में रहने वाले लोगों को यूनियन की मांगों और उनके अधिकारों के बारे में भी बताया। जुलूस शाम करीब पांच बजे रेलवे कॉलोनी से निकला। कर्मचारियों ने OPS बहाल करने और नई पेंशन योजना (NPS) व यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) खत्म करने की मांग की। उनका कहना था कि सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा उनका अधिकार है। यूनियन पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने और महंगाई भत्ते की लंबित तीन किस्तें तत्काल देने की मांग भी उठाई। उन्होंने न्यूनतम वेतन के बराबर न्यूनतम पेंशन तय करने, रेलवे में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और नए पदों को जल्द मंजूरी देने की मांग की। कर्मचारियों ने सभी विभागों में खाली पद भरने और हर कर्मचारी को समय-समय पर विश्राम देने की मांग भी रखी। मशाल जुलूस में रेलवे आवासों की खराब हालत का मुद्दा भी उठा। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि रखरखाव की कमी के कारण कर्मचारी सरकारी आवासों के बजाय निजी मकानों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या कई बार रेलवे प्रशासन के सामने रखी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने रेलवे आवासों के सालाना किराये में होने वाली बढ़ोतरी की समीक्षा करने की मांग भी की। इस मौके पर शाखा सचिव राजेंद्र सिंह, राजन वत्स, उपेन गुप्ता और वाश्राम जी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। मशाल जुलूस में अनुज कुमार, विजेंद्र कुमार, अमरदीप, विकास, राज शर्मा, अमित शर्मा, नीरज कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत कुमार, ओमप्रकाश, रोहित कुमार, दीपक कुमार, हरेंद्र कुमार, इशांक, समय सिंह, रजनीश, रविंद्र, सुरेंद्र, विक्रम, सौरभ कांत, रवि बालियान, अंकित कुमार, सचिन मलिक और अर्जुन सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। मशाल जुलूस में अनुज कुमार, विजेंद्र कुमार, अमरदीप, विकास, राज शर्मा, अमित शर्मा, नीरज कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत कुमार, ओमप्रकाश, रोहित कुमार, दीपक कुमार, हरेंद्र कुमार, इशांक, समय सिंह, रजनीश, रविंद्र, सुरेंद्र, विक्रम, सौरभ कांत, रवि बालियान, अंकित कुमार, सचिन मलिक और अर्जुन सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User