श्रावस्ती में बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता रथ रवाना:14 नवजात को बेबी किट, दिलाई बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ
श्रावस्ती में बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे देहात इंडिया संस्था ने बताया कि रथ जिले में घूमकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसे रोकने के तरीकों के बारे में जागरूक करेगा। पुलिस लाइन के लव सभागार में विज्ञान फाउंडेशन, देहात इंडिया और आवा के सहयोग से जनसुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बाल विवाह रोकने के संकल्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौजूद लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। देहात इंडिया ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया। इससे पहले संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के एनआरसी में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। 14 नवजात बालिकाओं को बेबी किट और उनकी माताओं को मिठाई देकर बधाई दी गई। जनसुनवाई में डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से अपने अधिकारों, सुरक्षा और हेल्पलाइन के बारे में जागरूक रहने को कहा। साथ ही शिक्षा के जरिए सपने पूरे करने और एआई व सोशल मीडिया का पढ़ाई तथा ज्ञान बढ़ाने के लिए सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में महिला कल्याण, मिशन शक्ति, बाल संरक्षण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता सामग्री जारी की गई। स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)