लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ड्यूटी से पैदल कमरे पर लौट रहा था; वाहन सहित चालक फरार

Nov 26, 2026 - 18:30
0
लखनऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:ड्यूटी से पैदल कमरे पर लौट रहा था; वाहन सहित चालक फरार
लखनऊ के बंथरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से कमरे पर लौट रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार सुबह की है। हॉस्टल में किराये के कमरे में रहता था पुलिस के मुताबिक, अंकित (23) उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा का रहने वाला था। वह बंथरा के शिवदीन खेड़ा निवासी शुभम कनौजिया के जुनाबगंज स्थित हॉस्टल में किराये का कमरा लेकर रहता था। अंकित बनी-मोहनलालगंज रोड पर मेमौरा छावनी स्थित बिलिकिट वेयरहाउस में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह पैदल कमरे लौट रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया खसरवारा गांव के पास प्रधान धर्मकांटे के नजदीक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क से नीचे जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अंकित को जुनाबगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User