सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 का सम्मान:गोरखपुर में सीरतुन्नबी समारोह के दौरान कलमा शरीफ पढ़ने की विशेष मुहिम शुरू
गोरखपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और बच्चों-युवाओं में धार्मिक, नैतिक व शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को एमएसआई इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के ऑडिटोरियम में सीरतुन्नबी सेमिनार एवं कॉम्पिटिशन सीजन-2 का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। आयोजन अल कलम ट्रस्ट और तहरीक उलमा-ए-हिंद की ओर से किया गया। कॉलेज ग्रुप में नगमा खातून ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रैवल प्वाइंट की ओर से मुफ्त उमराह पैकेज और ट्रॉफी दी गई। विभिन्न वर्गों के सफल प्रतिभागियों को भी ट्रॉफी, शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के सफरनामे और प्रतिभागियों की लिखी कॉपियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि डॉ. मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने सीरत, कुरआन और विज्ञान के तालमेल पर विचार रखे। विशिष्ट वक्ता डॉ. गौस मुहम्मद अजहरी ने सीरत-ए-पाक को मानव जीवन के लिए मार्गदर्शन का स्रोत बताया। समारोह में कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम शुरू की गई। कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि उद्देश्य लोगों को सीरत की शिक्षाओं और नेक अमल से जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार गतिविधियों के दौरान 2 करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पढ़कर पेश किया गया। समारोह में उलमा, शिक्षाविद, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)