कन्नौज में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,3 घायल:ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, कस्बे में पीएसी तैनात

Nov 26, 2026 - 19:03
0
कन्नौज में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,3 घायल:ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद, कस्बे में पीएसी तैनात
कन्नौज के समधन कस्बे में झगड़े की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हो गया। घटना में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। वहीं, दूसरी ओर जुनैद और एक अन्य युवक के घायल होने की भी जानकारी मिली है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए कस्बे में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन कस्बे के गरदाबाद मोहल्ले का है। आरोप है कि ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर कालिया और सूफील के बीच रात में झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी की गई। सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मिठाई कारोबारी के घर पहुंची पुलिस टीम इसी मामले की जांच के लिए गुरुवार दोपहर बाद एसआई सूर्य प्रकाश उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ समधन पहुंचे। आरोप है कि पुलिस टीम झगड़े में शामिल युवकों के घर जाने के बजाय मिठाई कारोबारी दिलशाद उर्फ तौला के घर पहुंच गई। वहां पुलिसकर्मियों और कारोबारी के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान उनके बेटे भी आ गए और पुलिसकर्मियों के साथ गुत्थमगुत्था हो गई। एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी चोटिल घटना में एसआई सूर्य प्रकाश, कांस्टेबल सत्यप्रकाश और आदेश कुमार चोटिल हो गए। वहीं, जुनैद और एक अन्य युवक के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद समधन का बाजार बंद हो गया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। बताया गया कि एसआई सूर्य प्रकाश उपाध्याय की तहरीर पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User