सुल्तानपुर में शाही पुल से नदी में गिरा व्यक्ति:गोताखोरों और SDRF रेस्क्यू करने में जुटी, नशे में फिसलने की आशंका

Sep 26, 2026 - 16:47
0
सुल्तानपुर में शाही पुल से नदी में गिरा व्यक्ति:गोताखोरों और SDRF रेस्क्यू करने में जुटी, नशे में फिसलने की आशंका
सुल्तानपुर में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाही पुल पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह नशे की हालत में पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा। सूचना मिलते ही दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। नदी में तेज बहाव को देखते हुए अयोध्या से SDRF की टीम भी बुलाई गई है। बारिश के कारण दुकान नहीं लगाई, पुल पर बैठा था दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बभनइया गांव निवासी विजय ठठेर (45) बाजार में अंडे का ठेला लगाता है। शनिवार को बारिश के कारण उसने दुकान नहीं लगाई थी। दोपहर करीब 3 बजे वह शाही पुल पर आकर बैठ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय ने नशा कर रखा था। कुछ देर बाद अचानक वह पुल पर फिसल गया और नदी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोग जब तक उसकी मदद के लिए पहुंचते, वह तेज बहाव में बह चुका था। स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश ग्रामीणों ने विजय को पानी के तेज बहाव में बहते देखा तो तत्काल दोस्तपुर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई। पुलिस और गोताखोर लगातार विजय की तलाश कर रहे हैं। नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। अयोध्या से SDRF की टीम बुलाई गई सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज है। इसे देखते हुए अयोध्या से SDRF की टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान को और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर विजय की पत्नी रीना देवी भी मौके पर पहुंचीं। पति के नदी में बहने की सूचना पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। विजय के परिवार में तीन बेटे सूरज, सोनू और अभय तथा बेटी करीना हैं। 48 घंटे की बारिश से धान की फसल प्रभावित सुल्तानपुर में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जिले में धान की फसल पर भी असर पड़ा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने और आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मकान गिरने की सूचना है। कूरेभार, धनपतगंज, बल्दीराय, कादीपुर, करौंदीकला, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, भदैया और दुबेपुर समेत विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों में धान की करीब 25 से 30 प्रतिशत फसल प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User