50 गांवों की सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी,राजामऊ रजबहा की होगी मरम्मत:मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 32.7 किमी लंबी पुनर्स्थापना परियोजना का किया भूमि पूजन

Nov 27, 2026 - 18:54
0
50 गांवों की सिंचाई व्यवस्था सुधरेगी,राजामऊ रजबहा की होगी मरम्मत:मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 32.7 किमी लंबी पुनर्स्थापना परियोजना का किया भूमि पूजन
रायबरेली में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को राजामऊ रजबहा पुनर्स्थापना परियोजना का भूमि पूजन किया। दोपहर करीब 3 बजे हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 गांवों की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी। इससे किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा और कृषि उत्पादकता बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। 32.7 किमी तक होगा पुनर्स्थापना का काम सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के तहत राजामऊ रजबहा के किमी 0.000 से किमी 32.700 तक पुनर्स्थापना का काम कराया जाएगा। जनसभा में मंत्री ने परियोजना के महत्व और इससे किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिम गांव से अचलेश्वर तक करीब 50 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री ग्राम जोहवाशर्की निवासी शिवचरण लोधी के निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सभाध्यक्ष राम अवतार रावत, नागेंद्र सिंह, देवानंद मिश्र, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार कोरी, पूर्व प्रधान राजेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रामचन्द्र पासवान, सुखदेव यादव, ग्राम प्रधान जोहवाशर्की शिवलाल, शिव बहादुर पासवान, श्रीकृष्ण नरेश सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम चंद्र तिवारी, रिंकू भदौरिया, शक्ति केंद्र प्रभारी अमरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान कल्लू यादव, शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर शुक्ला, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, पूर्व प्रधान सेंऊठी दिनेश सिंह, सोहन लाल निषाद, ग्राम प्रधान करौंदी रामसिंह, शीतल दीन और मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा अन्य नागरिक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User