संदीप-सौरभ की शादी का दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन:JLN स्टेडियम में जुटेंगे दिग्गज नेता, PM मोदी के आने की संभावना
यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी के बाद शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ग्रांड रिसेप्शन हो रहा है। इससे पहले संदीप और सौरभ की शुक्रवार को दिल्ली में शादी हुई थी। रिसेप्शन में देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी चर्चा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शादी के सभी कार्यक्रम दिल्ली के द लीला पैलेस होटल में हुए। परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार यहीं ठहरे हुए हैं। दो बेटों की शादी के बाद कल्याण सिंह परिवार में खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)