आगरा में संडे को भी खुल रहे बैंक:आज निपटा ले काम, कल से तीन दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल

Sep 27, 2026 - 09:21
0
आगरा में संडे को भी खुल रहे बैंक:आज निपटा ले काम, कल से तीन दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल
रविवार को बैंकों में कामकाज होगा। ऐसा इसलिए कि सोमवार से बैंकों की तीन दिन की हड़ताल है। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ा, इसके लिए रविवार को बैंक खोले गए हैं। पांच दिवसीय बैकिंग की मांग को लेकर सोमवार से शुरू हो रही सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल के कारण राज्यकर्मियों के वेतन और पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोषागार में वेतन के बिल पहुंच रहे हैं। एक अक्तूबर को वेतन आएगा। इसी तरह पेंशनर्स के खातों में पेंशन की रकम भी पहुंच जाएगी। वहीं हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिले में 28 से 30 सितंबर तक करीब 450 सरकारी बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। 30 सितंबर को अर्ध वार्षिक क्लोजिंग भी है। ऐसे में एक अक्तूबर को बैंक खुलेंगे। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि पेंशन और वेतन दोनों ऑनलाइन भेजा जाता है। बैंक की हड़ताल से पेंशन और वेतन पर फर्क नहीं पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User