आगरा विवि में नवंबर-दिसंबर परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय:बीएड, एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल से भरेंगे फार्म

Nov 26, 2026 - 19:34
0
आगरा विवि में नवंबर-दिसंबर परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय:बीएड, एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल से भरेंगे फार्म
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तारीख तय कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश के अनुसार बीएड प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी प्रथम सेमेस्टर, बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर, एलएलएम प्रथम सेमेस्टर और एमएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों को 28 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक अपना फॉर्म भरना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. ओम प्रकाश ने बताया ये फॉर्म समर्थ आईडी के जरिए समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे। छात्रों को अपने कॉलेज के माध्यम से ही फॉर्म भरवाना होगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को जानकारी दें और समय पर फॉर्म भरवाएं। छात्र जल्द से जल्द अपने कॉलेज से संपर्क कर फॉर्म भरवा लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User