झांसी में गैंगरेप केस में पूर्व ब्लॉक-प्रमुख नारायण राजपूत गिरफ्तार:विवेचना में नाम सामने आया था, 3 महीने से फरार था, साथी पहले हो चुका अरेस्ट
झांसी में अनुसूचित जाति की महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत (53) को गिरफ्तार कर लिया। वह लगभग 3 महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने आईजी ने न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रक्सा के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दोनों के खिलाफ महिला ने रक्सा थाना में केस दर्ज कराया था। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारायण राजपूत रक्सा का रहने वाला है।
खबर अपडेट की जा रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)