अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:पीलीभीत में दूसरा साथी गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

Nov 27, 2026 - 21:53
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:पीलीभीत में दूसरा साथी गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
पीलीभीत में पीलीभीत-पूरनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राकेश मौर्य की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पीछे से आए वाहन ने बाइक में मारी टक्कर पीलीभीत शहर की नई बस्ती निवासी काशीराम पुत्र कृपाल और राकेश मौर्य पुत्र नारायण लाल शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक से पीलीभीत से पूरनपुर जा रहे थे। थाना गजरौला कला क्षेत्र में भूड़ा कॉलोनी मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें टेंपो से जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंचाया। राकेश मौर्य टेंट कारोबारी थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User