अमेठी के बीएसए संजय तिवारी का तबादला:लखीमपुर खीरी के बीएसए बने; लालचंद को मिली नई तैनाती
अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय कुमार तिवारी का तबादला लखीमपुर खीरी कर दिया गया है। उनकी जगह अयोध्या के बीएसए लालचंद्र को अमेठी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कुमार तिवारी ने 1 जुलाई 2023 को अमेठी में बीएसए का पदभार संभाला था। करीब 40 महीने तक जिले में तैनात रहने के बाद उनका तबादला किया गया है। स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर रहा जोर संजय तिवारी के कार्यकाल में प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाए गए। इसके साथ ही स्कूलों के कायाकल्प और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी काम हुआ। हाल ही में जिले के 429 प्राथमिक विद्यालयों में 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से झूले लगवाने की योजना को मंजूरी दी गई थी। नए आदेश के बाद संजय कुमार तिवारी लखीमपुर खीरी में और लालचंद्र अमेठी में बीएसए का पदभार संभालेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)