अमेठी में 48 घंटे बाद थमी बारिश:तापमान 23 डिग्री पहुंचा, अभी भी छाए हैं काले बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी
अमेठी में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं। देर रात 12 बजे के बाद बारिश थमी है, तापमान गिरकर 23 डिग्री पर पहुंच गया है और ठंडक का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज 27 सितंबर को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अमेठी में बारिश से लोगों को राहत मिली है लेकिन आसमान में अभी भी काले बादल छाए हुए हैं। पिछले 48 घंटे से जिले में जोरदार बारिश हो रही थी। देर रात 12 बजे बारिश थमी और उसके बाद से अब तक बारिश नहीं हुई है। पूरे जिले में घने काले बादल आसमान में छाए हुए हैं और हल्की-हल्की हवाएं चल रही हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में एक बार फिर जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, मौसम विभाग ने तीन दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। विभाग द्वारा आज 27 सितंबर को भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है। 26 और 27 सितंबर को मध्यम से तीव्र वर्षा, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी। फिलहाल लगातार हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है और तापमान गिरकर 23 डिग्री पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। दिन में ही रात जैसा मौसम बना हुआ है।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)