हाथरस में बारिश से जलभराव, धान-बाजरा की फसल गिरी:तालाब ओवरब्रिज के नीचे पेड़ गिरा, कोतवाली सदर में घुसा पानी

Sep 27, 2026 - 09:06
0
हाथरस में बारिश से जलभराव, धान-बाजरा की फसल गिरी:तालाब ओवरब्रिज के नीचे पेड़ गिरा, कोतवाली सदर में घुसा पानी
हाथरस में कल दोपहर से देर रात तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। वहीं, तेज बारिश ने शहर के सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई इलाकों में पानी भर गया, जबकि कोतवाली सदर परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया। बारिश के दौरान तालाब ओवरब्रिज के नीचे एक पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले रास्ते के आधे हिस्से तक फैल गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा से खेतों में बिछी धान-बाजरा की फसल तेज हवाओं के साथ हुई बारिश का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा। धान और बाजरा की फसल कई जगह खेतों में बिछ गई। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पिछले साल से अब तक 13 फीसदी कम बारिश आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अब तक हाथरस में 546.7 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस साल अब तक 469.3 मिमी बारिश हुई है। इस तरह पिछले साल की तुलना में करीब 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कल अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User