भदोही में गोवंश तस्करी गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट:गैंग लीडर समेत 4 पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
भदोही की कोईरौना पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग लीडर इकबाल समेत चार आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के मुताबिक गैंग लीडर इकबाल बिहार के चैनपुर का रहने वाला है। उसके अन्य सक्रिय सदस्यों में ओमप्रकाश कनौजिया उर्फ विशाल, राहुल कुमार और अमित सिंह उर्फ सूर्यभान सिंह उर्फ सुहुल उर्फ शिवम शामिल हैं। तीनों भदोही के इटहरा गांव के निवासी बताए गए हैं। स्कॉर्पियो से मिले थे 3 गोवंश पुलिस के अनुसार गिरोह अपने फायदे के लिए बैल और सांडों को वाहनों में भरकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ ले जाता था। वहां गोवंश के वध किए जाने की बात पुलिस ने बताई है। 8 मार्च 2026 को पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से तीन गोवंश बरामद किए थे। मामले में कोईरौना थाने में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)