बिजली तार चोरी का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार:नारखी में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद
फिरोजाबाद के नारखी इलाके में बिजली तार चोरी के मुख्य आरोपी मानवेन्द्र उर्फ मोनू को पुलिस ने रविवार रात 1 बजे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मानवेन्द्र कई चोरी के मामलों में फरार था। 26 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में पांच अन्य आरोपियों कृष्णकांत, शंकर, छोटे, राजा और स्वरूपचंद को पकड़ा था। उनके पास से चोरी के तार और एक पिकअप गाड़ी मिली थी। पूछताछ में मोनू का नाम सामने आया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोनू चोरी के तार बेचकर पैसे लेने जा रहा है। बैंदी की पुलिया के पास पुलिस ने उसे घेर लिया। रोकने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, तार कटर, बाइक और 5,200 रुपये जब्त किए हैं। मानवेन्द्र पर फिरोजाबाद और मथुरा में चोरी, लूट, हथियार के 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)